फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीर्वाद पथ जनसभा में जयंत चौधरी ने भरी चुनावी हुंकार

विज्ञापन
जेवर के नीमका गांव में जनसभा को संबोधित करते जयंत चौधरी। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
जेवर। नीमका गांव में आयोजित आशीर्वाद पथ जनसभा रैली में रालोद मुखिया जंयत चौधरी ने चुनावी हुंकार भरते हुए किसान नौजवान सहित बुजुर्गों के मुद्दों को उठाया। उन्होंने बारिश से बर्बाद हुई फसल, खाद की कमी, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम जैसे मुद्दों से किसानों की दुखती नब्ज टटोलने का प्रयास किया। जयंत ने वर्ष 2022 में पार्टी के घोषणा पत्र में किए जाने वाले वादों की भी झड़ी लगा जमकर तालियां बटोरी। मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। वहीं, एयरपोर्ट के लिए किसानों की अधिगृहीत भूमि में कम मुआवजा देने की बात करते हुए स्थानीय मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश में गन्ने के रिकॉर्ड पैदावार के दावे पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आजकल किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए तार लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान तीन कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए 11 माह से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। यदि उनके नेता संसद में किसानों की वकालत कर रहे होते तो ये समस्या हल हो चुकी होती। किसानों को इतने लंबे समय तक धरने पर नहीं बैठना पड़ता। उन्होंने कहा कि ललितपुर में खाद नहीं मिलने से किसान ने आत्महत्या कर ली, लेकिन ऐसे किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों को कम मुआवजा देकर ठगा गया है। प्रदेश सरकार ने किसानों को चार गुना मुआवजे के स्थान पर दोगुना मुआवजा दिया।
सत्ता में आए तो युवाओं को देंगे रोजगार
रैली में रालोद नेता ने उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आई तो पांच वर्ष में कृषि क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश कर किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर उद्योग में अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में सभी विदेशी कंपनी विदेश में डाटा एकत्रित नहीं कर सकती। जिसके लिए इस क्षेत्र में 8 मिलियन डॉलर का निवेश होगा, जिससे युवाओं का भविष्य सुधरेगा।
विज्ञापन

छह माह में भरे जाएंगे सभी रिक्त पद, बुजुर्गों को तीन गुना पेंशन
रालोद मुखिया ने कहा कि छह माह में पुलिस समेत सभी विभागों के रिक्त पद भरे जाएंगे। पुलिस में भर्ती होने की आयु सीमा को 22 से 28 वर्ष की जाएगी। गृह जनपद में तैनाती भी दी जाएगी। वहीं, बुजर्गों की पेंशन तीन गुना कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 60 से 79 साल की उम्र तक के बुजुर्गों को 500 की जगह 1500 पेंशन दी जाएगी। वहीं 80 वर्ष से ऊपर वालों के लिए पेंशन 800 से बढ़ाकर 2400 रुपये कर दी जाएगी।
पुराने बिजली बिल होंगे माफ, मौजूदा दरें कर देंगे हाफ
जयंत चौधरी ने कहा कि किसान और बुनकरों के लिए बिजली बिल बड़ी समस्या बनी हुई हैं। उनकी सरकार बनी तो दोनों के लिए बिजली के पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे। किसान और बुनकरों के लिए बिजली की दरें आधी कर दी जाएंगी। किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि योजना की राशि दोगुनी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें