फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : नर्सिंग प्रोग्राम की काउंसलिंग में आवेदन का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
-आवेदन शुल्क व विकल्प चयन भी करा सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

-15 सितंबर को आएगा काउंसलिंग का फाइनल परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) के नर्सिंग प्रोग्राम में दाखिले के लिए तीसरे दौर की काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदन का अंतिम दिन बृहस्पतिवार को है। आवेदक 14 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के लिए जिन आवेदकों ने 1,000 रुपए की काउंसलिंग भागीदारी शुल्क या आवेदन शुल्क 1, 500 रुपए फीस नहीं दी है वे 14 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के लिए विकल्प चयन भी इसी तिथि तक किया जा सकता है। काउंसलिंग का परिणाम 15 सितंबर को आएगा।
विज्ञापन


आवेदकों को सीट आवंटन के बाद 60 हज़ार रुपए की पार्ट एकेडेमिक फीस 20 सितंबर तक जमा करनी है। नर्सिंग प्रोग्राम के लिए यूनिवर्सिटी सिर्फ छह नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर रही है। इनमें लक्ष्मीबाई बत्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सेंट स्टीफेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हिंदू राव अस्पताल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग कस्तूरबा अस्पताल, पन्ना दाई कॉलेज ऑफ नर्सिंग डीडीयू, शकुंतला देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग शामिल है। सफदरजंग अस्पताल के कॉलेज ऑफ नर्सिंग और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया मेडिकल काउंसलिंग कमेटी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा आयोजित की जा रही है। इसके लिए उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट https://mcc.nic.in पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें