फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा देने के निर्देश

विज्ञापन
सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें आचार संहिता का पालन करने व रजिस्टर से अपने व्यय का मिलान कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, जिले में स्वच्छ, शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कार्य कराने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में सुहास एलवाई ने व्यय रजिस्टर में भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप खर्च का ब्योरा देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आयोग ने प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा तय कर रखी है। इसके मुताबिक ही खर्च करें और ब्योरा भी व्यय रजिस्टर में नियमित रुप से दर्ज कराने में सहयोग करें। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत हो तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में उपस्थित होकर शैडो रजिस्टर से व्यय रजिस्टर का मिलान करा सकते हैं। यदि कोई त्रुटि हो तो उसे तत्काल ठीक करा लें। प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को भी ध्यान में रखने की जरूरत पर बल दिया। बैठक में प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों ने भी समस्याएं रखीं व हल कराने की मांग की।
इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए। बैठक में एडीएम वित्त वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान, विशेष कार्य अधिकारी यमुना प्राधिकरण शैलेंद्र कुमार सिंह, सचिन कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समेत विभिन्न प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें