फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट पर करंट लगने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा गांव में हादसा, मासूम खेलता पहुंच गया था
विज्ञापन

मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर स्थित दल्लूपुरा गांव में ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट पर करंट लगने से अनुराग (5) की मौत हो गई। परिवार ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक ने भूतल पर प्वाइंट बनाया हुआ है जहां खुले तारों का जाल फैला रहता है। कई बार मकान मालिक से तारों को ठीक करने के लिए कहा, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने जांच के बाद लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी मकान मालिक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अनुराग के परिवार में पिता विनय (30), मां, भाई व बहन है। विनय 14 सालों से दल्लूपुरा में गजे सिंह के यहां किराये पर रहकर सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस को दिए बयान में विनय ने बताया कि मकान मालिक ने करीब डेढ़ साल से भूतल पर ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट बनाया हुआ था। यहां पर तारों का जाल फैला हुआ है, जिसमें कटे व टूटे हुए तार मौजूद हैं। विनय ने कई बार मकान मालिक से इन्हें ठीक कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन गजे सिंह ने बात नहीं मानी। बुधवार दोपहर अनुराग खेलता हुआ तारों के बीच पहुंच गया। लकड़ी की मदद से उसे तारों से अलग कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें