फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला मुख्यालय के यासीन मेव डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा। जहां खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री संदीप सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए हैं। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिला न्यायालय, सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सभी राजनैतिक दलों के लोग मौजूद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशासन द्वारा बीते दो सप्ताह से लगातार छात्र छात्राओं के द्वारा तैयारी की जा रही थी। हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर यासीन मेव डिग्री कॉलेज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से पूर्व पुलिस विभाग ने कॉलेज के अलावा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चौक चौराहों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस
शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अड़बर चौक, तावडू चौक के अलावा शहीदी पार्क सहित शहर के अन्य सभी व्यस्त जगहों पर पुलिस के जवान तैनात किए हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। उसके लिए पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ी तैनात की गई है। वहीं किसी प्रकार के भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
अच्छा प्रदर्शन करने वाले होंगे सम्मानित ऱ्
कार्यक्रम के समापन के विभिन्न स्कूलों के अलावा पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड के जवानों की टुकड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हर विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिसकी सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

-----
आज सभी स्वतंत्रता दिवस पर्व को बड़े ही उत्साह व जोश के साथ मनाएं। आजादी का पर्व हमें खुशहाली व आगे बढ़ने का संदेश देता है। इसे लेकर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है।- शक्ति सिंह, उपायुक्त नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें