फोटो :11 सोनीपत के गन्नौर थाना में पहुंचकर रोष जताते किसान। पाठक
गन्नौर। खेतों में लगाई गई मोटरों और अन्य सामान की चोरी बढ़ने से किसानों में रोष पाया जा रहा है। नाराज किसान रविवार को गन्नौर थाना पहुंचकर रोष जताया।
किसानों ने पार्षद अंकित त्यागी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया कि दस दिन में गढ़ी केसरी और बड़ी रोड स्थित खेतों से लगातार तार, ट्रांसफार्मर और मीटर चोरी हो रहे हैं लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है।
किसान अमित, विकास, सुनील, नवीन, जगदीश, योगेश, राजबीर और मनोज ने बताया कि रात के समय चोर खेतों में घुसकर बिजली उपकरण उखाड़ ले जाते हैं जिससे फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि पहले भी शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने से किसानों में गहरा आक्रोश है। इस दौरान एएसआई जगदीश ने किसानों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि पुलिस टीम सक्रिय रूप से जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।