फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अकबरपुर-बहरामपुर और लालकुआं में बनेंगे दो नए उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गर्मी के दिनों में अकबरपुर-बहरामपुर और लालकुआं इलाके में हुई बिजली की समस्या को देखते हुए ऊर्जा निगम की ओर से यहां दो नए उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। जोन एक के मुख्य अभियंता की ओर से उपकेंद्र निर्माण को भूमि के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। ताकि आने वाले दिनों में यहां के लोगों को बिजली की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जोन एक के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि लगातार मांग बढ़ने पर बहरामपुर और लालकुआं उपकेंद्र पर बिजली की समस्या हो जाती है। इसके लिए वहां नए उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। उपकेंद्र निर्माण को भूमि के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शासन की ओर से भूमि मिलने के साथ ही उपकेंद्र का निर्माण शुरू कराया जाएगा। ताकि आने वाले समय में उपकेंद्र के लोड को बांटा जा सके। ताकि इन उपकेंद्रों से जुड़े इलाके के लोगों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें