फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शैतान' बच्चा: कक्षा 3 की छात्रा से 9वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ढाई महीने तक की दरिंदगी

Sun, 18 Sep 2022 07:54 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

नॉलेज पार्क में रहने वाली 12 साल की बालिका कक्षा तीन में पढ़ती है। पीड़िता ने परिजन को जानकारी दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले कक्षा नौ के छात्र ने ढाई माह पहले उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया था। आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी बार-बार पीड़िता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कक्षा तीन की छात्रा से कक्षा नौ के छात्र द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी किशोर ने छात्रा का अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ढाई माह तक डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

नॉलेज पार्क में रहने वाली 12 साल की बालिका कक्षा तीन में पढ़ती है। पीड़िता ने परिजन को जानकारी दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले कक्षा नौ के छात्र ने ढाई माह पहले उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया था। 
 

आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी बार-बार पीड़िता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। इससे परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को जानकारी दे दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो बरामद नहीं हुई है। किशोर ने फोटो खींचने की जानकारी दी है। पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें