फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवाल रहे सरल, गणित ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवाल रहे सरल, गणित ने उलझाया
विज्ञापन

- 1,777 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, कुल 7,795 में से 6,018 परीक्षार्थियों ने भाग लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जिले में 10 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवाल आसान रहे। वहीं, गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 7,795 में से 6,018 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1,777 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए।
भीषण गर्मी में भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले ही पहुंच गए। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक प्रणाली से परीक्षार्थियों की हाजिरी दर्ज की गई। परीक्षार्थी केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही पहुंच गए।
विज्ञापन

परीक्षा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। केंद्रों में पुलिस बल की निगरानी में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि उम्मीद से अधिक सरल प्रश्न आए थे। परीक्षा में अच्छे अंक आने की संभावना है।
विज्ञापन

उपकरण और बैग केंद्र के बाहर ही रखवाए

जिला नोडल प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व बैग केंद्र के बाहर रखवाए गए। बायोमेट्रिक प्रणाली से परीक्षार्थियों की हाजिरी दर्ज कराई गई। कंट्रोल रूम के जरिए सभी केंद्रों की निगरानी की गई। उन्होंने बताया कि दोनों पाली में केंद्रों पर व्यवस्थापक, जोनल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें