फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग टीम ने तोड़ा अवैध कब्जा व काटा गया एक पेड़ बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। वन विभाग के रेंज अधिकारी कमल यादव के नेतृत्व में पुन्हाना होडल मार्ग पर वन विभाग की जमीन पर किये गए कब्जे को जेसीबी से तोड़ा गया। कब्जाधारी द्वारा उस जमीन से काटे गए चार हरे भरे पेड़ों में से एक पेड़ बरामद किया गया। रेंज अधिकारी ने बताया कि पेड़ों को नुकसान पहुंचाने व जमीन पर कब्जा करने का मामला पर्यावरण अदालत फरीदाबाद में भेज दिया गया, जिस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि उन्हें सूचना मिली कि होडल पुन्हाना मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए चबूतरा बनाया जा रहा है। जिसने उस जमीन से चार हरे पेड़ों को काट दिया है। सूचना पाकर रेंज अधिकारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप कब्जा व मौके से चार पेड़ काटे हुए मिले। जिनमे उस व्यक्ति द्वारा तीन पेड़ो को खुर्द बुर्द कर दिया तथा एक पेड़ मौके से बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध रूप से कब्जा करने व पेड़ो को काटने वाले फखरू निवासी दल्लावास के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्यावरण अदालत फरीदाबाद में भेजा जा रहा है, जहां उसके खिलाफ उचित मामला चलाया जायेगा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ भी कार्यवाही जारी रहेगी। वन विभाग की जमीन पर परमिशन के आधार पर ही कोई कार्य किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें