फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से चला रहे थे नशे और अश्लील डांस पार्टी का अवैध धंधा

विज्ञापन
इस प्रकार आयोजित की जाती हैं पार्टियां।
विज्ञापन
नोएडा। हेरोइन, कोकीन आदि मादक पदार्थों की दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई और अरेबियन नाइट की तर्ज पर अश्लील डांस पार्टी आयोजित करने वाले दो अफगान शरणार्थियों और उज्बेकिस्तान की एक महिला को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों को नोएडा सेक्टर-135 स्थित एक सोसाइटी से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से आठ किलो मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। महिला को जेल भेज दिया गया है जबकि अफगान नागरिकों को पूछताछ के लिए टीम ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

राजस्व खुफिया निदेशालय के अनुसार, दिल्ली की एक टीम ने गाजियाबाद से एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सेक्टर-135 स्थित एक सोसाइटी में दो अफगान शरणार्थी व उज्बेकिस्तान की एक महिला रहते हैं। इनके संपर्क में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले आठ अन्य अफगानी शरणार्थी भी हैं। गिरोह मादक पदार्थों का अवैध कारोबार चलता है। साथ ही, अरेबियन नाइट की तर्ज पर पार्टियां आयोजित करता है। इसमें विदेशी महिलाओं से अश्लील डांस शो कराए जाते हैं। इनके ज्यादातर ग्राहक विदेशी ही होते हैं। इसके बाद टीम ने फ्लैट पर छापा मारकर वहां से मुर्तजा हाकिमी व जमशेद और उज्बेकिस्तान निवासी अखमिदोवा सादोकाट को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने करोड़ों रुपये के करीब आठ किलो से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद किए। इसके अलावा बड़ी चूल्हा भट्ठी, कोयला व अन्य केमिकल आदि बरामद हुआ है। मादक पदार्थ आरोपियों ने बोरे में भरे पत्थर और कोयले के बीच छिपा रखे थे।
बरामद हुए फर्जी आधार कार्ड
अफगान नागरिकों के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आधार दिल्ली में बनवाए हैं। इसके अलावा गिरफ्तार एक नागरिक के पास से अफगान शरणार्थी कार्ड भी बरामद किया गया है। दो दिन से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में दबिश चल रही है। शुक्रवार को भी टीम ने दिल्ली की कैलाश कॉलोनी के एक बार में दबिश दी थी। पता चला कि कुछ ही दिन पूर्व इस बार में अरेबियन नाइट की तर्ज पर अश्लील डांस पार्टी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें