फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू की छात्राओं के लिए तैयार होगा हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने निर्भया फंड से 272 करोड़ रुपए जारी किए
विज्ञापन




-बीते सप्ताह नारी शक्ति कॉन्क्लेव में मंत्री ने की थी घोषणा



-विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर भेजा था मंत्रालय के पास



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के समीप ढाका में जल्द ही छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एक हज़ार बेड की क्षमता वाले इस हॉस्टल के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 272 करोड़ रुपये की राशि निर्भया फंड से जारी की है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से दी।
विज्ञापन




बीते सप्ताह डीयू में आयोजित नारी शक्ति कॉन्क्लेव में निर्भया फंड से अनुदान देने की घोषणा की थी। वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थी। यह घोषणा छात्राओं की मांग पर की गई थी। इसके बाद डीयू की ओर से एक प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को दिया गया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार को हॉस्टल बनाने की घोषणा कर दी गयी। दरअसल डीयू के पास जगह की कमी नही है। ढाका में पहले से ही दो हॉस्टल बनाने का काम जारी है। अब जो हॉस्टल तैयार होगा वह काम्प्लेक्स के रूप में होगा। स्मृति ईरानी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस हॉस्टल में सुरक्षा के बड़े कदम उठाए जाएंगे। यहां सीसीटीवी कैमरे भी होंगे। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। मालूम हो कि ढाका में 161 करोड़ ओर 289.61 करोड़ की लागत से दो हॉस्टल तैयार किये जा रहे हैं। इनमें से एक हॉस्टल छात्राओं और दूसरा छात्रों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें