फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने पिता के साथ पैदल जा रही बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बच्ची (9) को मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद आरोपी बाइक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई शिवप्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नावली के निवासी इमरान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 13 मई की शाम वो अपनी दुकान बंद कर छोटी बेटी दिलशाना के साथ गांव जा रहा था। गांव जाते समय वो कुछ काम से बोडीकोठी पर रूक गया कि इसी दौरान नूंह की तरफ से आई एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दिलशाना को बुरह तरह कुचल दिया। मोटरसाइकिल की चपेट में आई बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार आरोपित दुर्घटना को अंजाम देकर भाग गया। लेकिन पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर ली है। मोटरसाइकिल सवार शहर के वार्ड नंबर सात का निवासी बताया जा रहा है । जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया है।
सड़क को फोर लेन बनाने की मांग
नेशनल हाईवे 248 पर लगातार दुर्घटनाओं की बढ़ रही संख्या को देखते हुए इलाके के मौजूद लोगों गांवों के इसे फोर लेन बनाने की मांग की है। समाजसेवी फज्रउद्दीन बेसर, फूलचंद सरपंच साकरस, समाजसेवी शमीम अहमद, शिव मंदिर प्रधान अनिल कुमार गोयल, नगर पालिका निवर्तमान प्रधान अशोक गुर्जर, मनोनीत पार्षद महेंद्र कौशिक का कहना है कि प्रदेश सरकार को लगातार हो रहे 248 पर सड़क हादसों की ओर ध्यान देते हुए इस मार्ग को जल्द से जल्द फोरलेन बनाना चाहिए ताकि मेवात के जनमानस की हानि को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें