फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना उपमंडल के गांव बिछोर में तीन दिन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। पहले बहू, फिर बेटे के आत्महत्या से परेशान पिता रोजदार (60) ने रविवार को पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। तीन लोगों की आत्महत्या से परिजन और पूरा गांव सकते में है। रोजदार के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने बिछोर और साकरस गांव निवासी 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिछौर निवासी हसन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रविवार को पिता रोजदार ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले भाई वसीम की पत्नी ने अमजीदा ने ममरेज, इलयास, नसीम, शमसुद्दीन, हमीदा और शहनाज से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। सभी आरोपी अमजीदा पर दबाव बनाकर भाई हसीन के खिलाफ झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराना चाहते थे। अमजीदा ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने की बजाए 12 मई को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि उसके बाद आरोपियों ने परिवार के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का झूूठा मामला दर्ज करा दिया और आरोपी बार-बार फैसले के नाम पर पिता रोजदार से 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। रोजदार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। वह आरोपियों को इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकते थे। ममरेज, इलयास, नसीम, शमसुद्दीन, हमीदा और शहनाज ने बार-बार 15 लाख रुपये की मांग कर रोजदार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जिससे परेशान होकर रविवार को घर के पीछे खडे़ नीम के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि रोजदार के पुत्र हसन मोहम्मद की शिकायत पर गांव बिछौर निवासी शमसुद्दीन और गांव साकरस थाना फिरोजपुर झिरका निवासी ममरेज, इलयास, नसीम,, हमीदा और शहनाज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बहू के ससुराल वालों ने दर्ज कराया था दहेज हत्या का मामला
साकरस गांव निवासी इलयास ने 13 मई को बिछौर थाने में दर्ज कराए मुकदमा में आरोप लगाया कि उसकी बेटी अमजीदा की दहेज हत्या कर दी गई। शिकायत में हसीन, वसीम और हसन मोहम्मद सहित चार लोगों पर दहेज में दो लाख रुपये नकद और कार नहीं देने की वजह से हत्या का आरोप लगाया गया है।
बेटे की आत्महत्या का उटावड़ में दर्ज कराया था मामला
दहेज हत्या के मुकदमा में नाम आ जाने से रोजदार और उनका पूरा परिवार डिप्रेशन में आ गया था। रोजदार के बेटे हसीन ने 13 मई को पलवल जिले के उटावड़ थाना के गांव घुडावली के जंगल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उटावड़ पुलिस ने रोजदार की शिकायत पर मृतक बहू अमजीदा के पिता इलियास, मां शहनाज, हमीदा ताऊ, नसीम भाई व गांव के कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया था। अभी रोजदार का परिवार परेशानियों से संभल भी नहीं पाया था कि खुद रोजदार ने रविवार सुबह आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें