फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हेलो, मुझे कुछ दिखता नहीं, मैं मतदान कैसे कर सकता हूं’

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ‘हेलो..कंट्रोल रुम। मैं गौतमबुद्ध नगर का मतदाता बोल रहा हूं। मुझे दिखाई नहीं देता। मैं मताधिकार का प्रयोग कैसे कर सकता हूं।’ यह सवाल निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनाए गए कंट्रोल के मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर पूछा गया। हेल्पलाइन पर बैठे कर्मचारी ने अपने सीनियर अधिकारी से बात कराने का आश्वासन देकर उसकी समस्या का निदान का आश्वासन देकर जरूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद कंट्रोल रुम में वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई शुक्रवार दोपहर जूम मीटिंग के माध्यम से चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कंट्रोल रुम प्रभारी ने मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर आ रही शिकायतों व पूछताछ के बारे में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक कुल 12 कॉल आई जिनमें एक कॉल को छोड़ बाकी मतदाता पहचान पत्र व मतदाता पर्ची व बूथ से संबंधित थी। इस दौरान एक कॉल विशेष थी। जिसमें मतदाता ने खुद को कुछ देखने में असमर्थ बताते हुए मतदान करने की इच्छा जताई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान हर व्यक्ति का अधिकार हैं। वह अपने संबंधित मतदान बूथ पर जाएं। वहां पीठासीन अधिकारी के सहयोग से एक सहायक के मदद से अपना मतदान कर सकेंगे। ईवीएम से मतदान के लिए इस तरह की व्यवस्था पहले से ही मौजूद हैं। इसके अलावा किसी प्रकार की परेशानी हो तो वह पीठासीन अधिकारी या कंट्रोल रूम से मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मतदान के लिए जागरुक करेंगे अधिकारी
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन मतदान की तैयारियों में जुटा हुआ है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने ऑनलाइन बैठक कर निर्वाचन कार्यों से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक की। जिसमें सभी अधिकारियों को सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग कर मतदाताओं जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि तीनों विधानसभा चुनाव में सामाजिक संस्था, आरडब्ल्यूए समेत अन्य संगठनों के मदद से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्य में अधिकारी भी अपना योगदान देने का संकल्प लें। वह निर्वाचन कार्यों के अलावा फेसबुक, ट्विटर, व्हाटसएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के माध्यमों का उपयोग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें। इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए आदर्श मतदाता बूथ भी बनाया जा रहा है। जहां पहली बार मतदान करने वालों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें