फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसान को हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (डीएमआईसी) परियोजना से प्रभावित किसानों का बीते 211 दिन से बोड़ाकी गांव में धरना चल रहा है। रविवार देर रात धरने पर बैठे 51 वर्षीय किसान राजेश भाटी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत ग्रेनो के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, हार्ट अटैक से मौत हुई है। घटना को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि किसान अधिकार युवा रोजगार आंदोलन के आह्वान पर जय जवान जय किसान मोर्चा एवं सहयोगी संगठनों द्वारा धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों को नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार 4 गुना मुआवजा, 20 प्रतिशत प्लॉट व युवाओं को रोजगार आदि मांगों के समर्थन में किसान धरने पर बैठे हैं। पल्ला गांव में भी 50 दिन से किसान धरनारत हैं। उन्होंने बताया कि राजेश भाटी को सीने में तेज दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तनाव में चल रहे थे। वह दिन और रात में भी धरनास्थल पर ही मौजूद रहते थे। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व अन्य सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने बताया कि रविवार को महापंचायत में फैसला लिया गया कि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
सेक्टर-128 में सड़क के किनारे सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना राहगीरों ने दी थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, सेक्टर-113 में रहने वाली 20 वर्षीय संध्या ने सोमवार को घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारे में पता लगा रही है। वहीं, एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती का रिश्तेदार बताया जा रहा है। युवती ने कुछ दिन पहले घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने गाजियाबाद निवासी रॉबिन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें