फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकवरी रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह-पुन्हाना। जिले के लोगों के लिए राहत की बात है कि रिकवरी रेट 96 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 0.74 फीसदी रह गया है। उपायुक्त धीरेेंद्र खड़गटा ने बताया कि जिले में लगातार कोरोना जांच तेजी से की जा रही है। मंगलवार को 13 लोग कोरोना से ठीक हुए, जबकि 6 लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 96 फीसदी, पॉजिटिविटी रेट 0.74 फीसदी व मृत्यु दर 2.01 फीसदी से भी कम है। जिले में अब तक 2,66,567 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिनमें से 2,58,879 सैंपल निगेटिव हैं। वहीं 4,520 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। अभी 1817 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में कुल सक्रिय मरीज 97 हैं। जिला उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक लोग अपनी कोरोना जांच कराएं। खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए हम सभी को पूरी सावधानी बरतनी होगी। सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें