पुन्हाना। जिले में मंगलवार को 472 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। अब तक जिले में 76,593 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जिनमें 66527 को पहली और 10066 को दूसरी वेक्सीन लगाई जा चुकी है। उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे। लोग अब वैक्सीन लगवाने के लिए खुद आगे आ रहे हैं। जिले में मंगलवार को 18 वर्ष या उसके अधिक आयु के 472 लोगों को वेक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि जिले में टीकाकरण केंद्रों की जानकारी के लिए लोग स्वास्थ्य विभाग, जिला नूंह के हेल्पलाइन नंबर 7082626686 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में यह टीकाकरण मुफ्त किया जा रहा है।