नूंह/फिरोजपुर झिरका। नूंह शहर के गांधी पार्क में बृहस्पतिवार को हाथरस कांड से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें कई युवाओं ने भाग लिया। मौके पर नूंह विधायक आफताब अहमद शामिल रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कानून व्यवस्था खराब है। उन्होंने आरोपियों को जल्द फांसी देने की मांग उठाई।
मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता महताब अहमद, अरशद चेयरमैन टांई, कृष्ण प्रधान, सुभाष मास्टर खेड़ला, समय सिंह, महेश प्रधान, नानक घासेड़ा, महेंद्र प्रधान मेडिकल, मदन तंवर, समजर सिंह और रवि खेड़ला मौजूद रहे। वहीं फिरोजपुर झिरका में भी कैंडल मार्च निकालकर युवाओं ने की इंसाफ की मांग उठाई। इस अवसर पर मनीष धवन, प्रताप, मनोज, अमन, मुकेश, प्रवीण धवन, रितिक, दीपक, अक्षय धवन, सुमित धवन सहित युवा मौजूद रहे।