किसान आंदोलन की तरह हों एकजुट
मीरापुर से विधायक अवतार भड़ाना ने कहा कि इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। जिस तरह से किसानों के आंदोलन को राकेश टिकैत के नेतृत्व में एकजुट होकर लड़ा जा रहा है। इस तरह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एकजुट होकर अपनी बात रखी जाएगी। इससे सरकार हर बात मानने के लिए मजबूर होगी। समाज को अपनी ताकत को दिखानी होगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महापंचायत रोकने का किया प्रयास
राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनंतराम तंवर ने कहा कि बिरादरी के ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महापंचायत को रोकने के लिए काफी प्रयास किए। लोगों को रोकने के लिए दादरी आने वाले सभी मार्गों को बंद कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने लोगों को नोटिस तक जारी कर दिए।
महापंचायत के आयोजक रविंद्र भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अपनी बिरादरी के जनप्रतिनिधियों ने जो भूमिका निभाई है। उसके लिए समाज उनको कभी माफ नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि ऐसे नेताओं ने महापंचायत को भी फ्लॉप करने के लिए अंतिम समय तक प्रयास किए गए हैं। लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। बिरादरी के सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
‘सीने पर गोली खाए गुर्जर और कंधे पर लिखा हो राजपूत’
पंचायत में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से गुर्जर रेजीमेंट बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर सीने पर गोली खाए गुर्जर और कंधे पर लिखा हो राजपूत यह अब नहीं चलेगा।