फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टूटे रिंग पर अभ्यास कर ग्रेनो की दो बेटियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन



- राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में रिया ने स्वर्ण और मुक्ता ने कांस्य पदक जीता


- बुलंदशहर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी दम



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। सादोपुर गांव की दो बेटियों ने बॉक्सिंग के टूटे रिंग पर अभ्यास कर गौतमबुद्ध नगर जिले का नाम रोशन किया है। सादोपुर गांव की रिया ने बुलंदशहर में आयोजित सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण और मुक्ता ने कांस्य पदक जीता है। रिया और मुक्ता दोनों अगले महीने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी।



जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी के कोच प्रमोद कुमार ने बताया, वह सादोपुर गांव में खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं। उनकी अकादमी का बॉक्सिंग रिंग टूटा हुआ है। इसी रिंग पर उनके खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान एक खिलाड़ी टूटे रिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो गया था। रिया और मुक्ता ने भी इसी रिंग पर अभ्यास किया। रिक्ता और मुक्ता का चयन बुलंदशहर के सेंट मोमिना स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ था। रिया ने जहां फाइनल तक का सफर तय करते हुए स्वर्ण पदक जीता वहीं, मुक्ता ने कांस्य पदक जीता है। प्रमोद कुमार ने बताया कि हाल ही में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने रिंग समेत अन्य साधन उपलब्ध करवाने का वादा किया था। लेकिन उप क्रीड़ा अधिकारी अनिता नागर का कहना है कि केवल उपकरण मिलेंगे बॉक्सिंग रिंग नहीं मिलेगा। इससे एक बार फिर खिलाड़ियों की उम्मीद टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








सादोपुर में निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे 50 खिलाड़ी


प्रमोद कुमार ने बताया कि वह लगभग पांच साल से अकादमी चलाकर उभरते हुए खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी अकादमी में 15 बालिकाएं और लगभग 35 बालक प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिले के दूर दराज के गांव के अलावा बुलंदशहर के सिकंदराबाद आदि से भी बच्चे उनके पास प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। बच्चों के रोजाना प्रशिक्षण लेने आने के कारण अब रोडवेज बस का भी सादोपुर गांव पर स्टाप बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें