फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसायटी में 30 घंटे तक नहीं आया पानी, हजारों लोग एक-एक बूंद को तरसे

Tue, 28 Jun 2022 11:47 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

निवासियों ने बताया कि सोसायटी के 19 टावरों में 1,200 से अधिक परिवार रहते हैं। रविवार दोपहर पानी की मोटर खराब हो गई। देर शाम तक सभी टैंक खाली हो गए। निवासियों को मेंटिनेंस ऑफिस से मोटर खराब होने का पता चला। रातभर लोग बिना पानी के रहे।
विज्ञापन
बाल्टियों में पानी भरकर ले जाते सोसायटी निवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में करीब 30 घंटे तक जलापूर्ति बाधित रही। इससे निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बिल्डर ने वैकल्पिक व्यवस्था कर बीच-बीच में आपूर्ति की, साथ ही टैंकर से भी पानी की आपूर्ति किया गया। निवासियों का आरोप है कि मोटर खराब होने से जलापूर्ति बंद हो गई। बिल्डर ने मोटर बदलने में लापरवाही बरती है।

विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के 19 टावरों में 1,200 से अधिक परिवार रहते हैं। रविवार दोपहर पानी की मोटर खराब हो गई। इस कारण टावरों के टैंक में पानी नहीं पहुंचा। देर शाम तक सभी टैंक खाली हो गए। निवासियों ने मेंटिनेंस ऑफिस से जानकारी ली तो मोटर खराब होने का पता चला। रातभर लोग बिना पानी के रहे।

बिल्डर और प्राधिकरण ने टैंकर से पानी उपलब्ध कराया गया, लेकिन लोगों को पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत लोगों को सोमवार सुबह झेलनी पड़ी। लोग समय पर ऑफिस नहीं पहुंच सके। कुछ ने जिम तो कुछ ने अन्य सोसायटी में दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां जाकर स्नान किया।
विज्ञापन


टैंकरों से अंडर ग्राउंड टैंक में पानी भरा गया, जिससे कुछ टावरों में करीब एक घंटे के लिए पानी की आपूर्ति की जा सकी। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने सोमवार की सुबह मोटर को बदलने का काम शुरू किया। देर शाम तक काम चलता रहा।

सबमर्सिबल खराब होने का आरोप

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में ग्रेनो प्राधिकरण से पानी की आपूर्ति होती, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। इस कारण बिल्डर सबमर्सिबल से जलापूर्ति करता है, जो अवैध है। सबमर्सिबल खराब होने से आपूर्ति कम हो गई। आरोप है कि बिल्डर सबमर्सिबल की जगह अन्य मोटर खराब होना बता रहा है। वहीं, प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सबमर्सिबल खराब होने की जानकारी नहीं है। अंडरग्राउंड टैंक से टावरों में पानी पहुंचाने वाली मोटर खराब होने की जानकारी मिली है। सबमर्सिबल का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें