फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: 130 किग्रा गांजा समेत तीन गिरफ्तार, 40 लाख बताई जा रही कीमत

Mon, 06 Jun 2022 06:55 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नोएडा

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय नॉलेज पार्क थाना और यूपी एसटीएफ की नोएडा इकाई की संयुक्त टीम ने सोमवार को संयुक्त अभियान के तहत परी चौक के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को मेट्रो स्टेशन के पास से एक कार से बरामद किया।
विज्ञापन
130 किग्रा गांजा बरामद - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में सोमवार को लगभग 130 किग्रा गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। इससे दो दिन पहले भी ओडिशा-तेलंगाना सीमा से तस्करी कर लाया गया 564 किग्रा गांजा भी बरामद किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय नॉलेज पार्क थाना और यूपी एसटीएफ की नोएडा इकाई की संयुक्त टीम ने सोमवार को संयुक्त अभियान के तहत परी चौक के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को मेट्रो स्टेशन के पास से एक कार से बरामद किया। उनके कब्जे से लगभग 40 लाख रुपये का 133 किग्रा गांजा बरामद किया गया।

शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ ओडिशा से खरीदा था और इसे दिल्ली-एनसीआर में बेचने के लिए लाए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी दीपक शर्मा, मोहम्मद वसीम और बागपत निवासी शोएब खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की संबद्ध धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है। हालांकि वे अभी फरार हैं। तस्करी में उपयोग की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


इससे तीन दिन पहले शनिवार को एसटीएफ ने ग्रेटर नोएडा से लगभग 1.50 करोड़ रुपये का 564 किग्रा गांजा बरामद करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें