फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: रोहतक के युवक की हत्या कर नाले में फेंका था शव, सीरियल किलर गिरफ्तार, ढाई माह बाद केस दर्ज

Fri, 08 Oct 2021 06:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

27 जुलाई को रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में पड़ा मिलने की सूचना पुलिस ने परिजन को दी। परिजन ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 जुलाई को हरियाणा के रोहतक जनपद के भालौठ गांव के युवक रोहित की हत्या कर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के नाले में फेंक दिया गया था। एसटीएफ और नॉलेज पार्क थाना पुलिस टीम ने इस मामले में ढाई माह बाद केस दर्ज सोनीपत निवासी नवीन मलिक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पकड़ा गया आरोपी सीरियल किलर है। इससे पहले भी आरोपी कई हत्या कर चुका है। हरियाणा पुलिस आरोपी को सरगर्मी से तलाश रही थी। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

रोहतक के भालौठ निवासी राजभवन ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका बेटा रोहित 24 जुलाई की सुबह दस बजे दोस्त रोहतक के ही आसन गांव के सौरभ उर्फ सिक्कू से मिलने के लिए निकला था। रोहित की मां ने उसी दिन दोपहर तीन बजे कॉल की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था।
विज्ञापन


रोहित ने सौरभ को बताया था जा रहा हूं पीरागढ़ी
परिजनों ने रोहित की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सौरभ ने परिजन को जानकारी दी कि उसने रोहित को रोहतक के सांपला कस्बे से दिल्ली जाने वाली बस में दोपहर 12 बजे बैठा दिया था। दोपहर साढ़े 12 बजे कॉल कर रोहित ने सौरभ को बताया था कि वह दिल्ली के पीरागढ़ी जा रहा है।

27 जुलाई को रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में पड़ा मिलने की सूचना पुलिस ने परिजन को दी। परिजन ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करने की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। वहीं, शुक्रवार को सोनीपत निवासी नवीन मलिक की गिरफ्तारी की है। पुलिस आरोपी नवीन से हत्या व वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें