फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: केमिकल फैक्टरी के टैंक में सफाई के लिए उतारे गए दो लोगों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 13 Oct 2021 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर फैक्टरी मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज किया है। इन पर बिना सेफ्टी बेल्ट और मास्क के टैंक में उतारने का आरोप है। इसके साथ ही परिजनों ने ये भी बताया कि कैसे पहले लालच देकर और फिर इनकार करने पर दबाव बनाकर फैक्टरी मालिक और ठेकेदार ने दोनों को सफाई के लिए उतारा...
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी टैंक की सफाई के लिए उतारे गए दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 स्थित जगदंबा केमिकल फैक्टरी में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। केमिकल फैक्टरी के टैंक को साफ करने के लिए उतारे गए दो लोगों की गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। परिजनों ने फैक्टरी के मालिक और ठेकेदार पर बिना सेफ्टी बेल्ट और मास्क के केमिकल टैंक में उतारने का आरोप लगाया है पुलिस ने मामले में फैक्टरी मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बांदा जिला निवासी रविंद्र ने बताया कि मंगलवार रात क्षेत्र साइट-5 स्थित केमिकल फैक्टरी का ठेकेदार हेमंत उनके घर पर बुलाने आया था । रविंद्र और उनके अन्य रिश्तेदार फैक्टरी के पास ही किराए पर कमरे लेकर रहते हैं। हेमंत ने उनसे कहा कि थोड़ी देर के लिए फैक्टरी में चल कर काम करना है।

पहले दिया पैसों का लालच फिर अड़े जिद पर
ठेकेदार हेमंत रविंद्र, उसके मौसा रामभेष, मौसेरा भाई पंकज और रमेश को 6000 रुपये का लालच देकर फैक्टरी में बुलाकर ले गया। ठेकेदार और फैक्टरी मालिक सुरेंद्र गुप्ता ने चारों से केमिकल टैंक की सफाई के लिए कहा। आरोप है कि चारों के इनकार करने पर भी वह जिद पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि पहले भी वह कई बार टैंक की सफाई करा चुके हैं इसमें कोई परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन


ठेकेदार और फैक्टरी मालिक ने बिना सेफ्टी बेल्ट और मास्क दिए रामभेष और पंकज को टैंक में उतार दिया कुछ मिनटों में ही दोनों बेहोश हो गए। उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ठेकेदार और फैक्टरी मालिक पर आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जान पर खेलकर जान बचाने उतरा रविंद्र
बताया गया है कि मौसा और मौसेरे भाई की जान बचाने के लिए रविंद्र अपनी जान पर खेलकर टैंक में उतर गया। लेकिन उतरते ही जहरीली गैस से उसकी भी हालत बिगड़ने लगी। इसके चलते रविंद्र तुरंत समय रहते बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें