फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: नशीला पदार्थ पिलाकर बना लिया पत्नी का अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दे करने लगा ये मांग

Mon, 02 May 2022 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

महिला का आरोप है कि पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी और अतिरिक्त दहेज नहीं लाने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में शादी में कम दहेज मिलने से नाराज होकर पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन


अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मेरठ थाना इंचोली निवासी युवती की शादी करीब सात वर्ष पूर्व रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।

ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने पर पीड़िता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते थे। पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी और अतिरिक्त दहेज नहीं लाने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें