फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, गुमराह करने के लिए फंदे पर लटकाया शव, दो दिन पहले आए थे किराए पर रहने

Thu, 16 Jun 2022 07:49 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस को महिला के फंदे से लटककर आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस की अभी तक की जांच में महिला की हत्या का आरोप उसके पति लाल सिंह पर है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर कस्बे में एक व्यक्ति पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गुमराह करने के लिए हत्या के बाद कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर महिला का शव लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी मौके से फरार है।

विज्ञापन


सूरजपुर कस्बे के पटवारी मोहल्ले में अलीगढ़ निवासी महिला कुसमा देवी (29) अपने पति लाल सिंह के साथ किराए के मकान में रह रही थी। दंपति दो दिन पहले ही किराए के कमरे में रहने के लिए आए थे। बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में मंदिर वाली गली में एक मकान में महिला का शव पड़ा हुआ है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कमरे में बेड पर शव पड़ा हुआ था। नाक से खून आ रहा था। गर्मी के कारण महिला के शव से बदबू आ रही थी। पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है। पुलिस की अभी तक की जांच में महिला की हत्या का आरोप उसके पति लाल सिंह पर है।
विज्ञापन


एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस को महिला के फंदे से लटककर आत्महत्या की सूचना मिली थी। लेकिन मौके पर पहुंचने पर शव बेड पर पड़ा मिला। लगता है आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के फंदे से लटका होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें