फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी कारें चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़: एक्स-टूल डिवाइस से चाबी बनाकर करते थे चोरी, पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा

Thu, 16 Jun 2022 06:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो एक्स-टूल डिवाइस पैड के माध्यम से स्विफ्ट कारों के सिस्टम को हैक कर कारों को चोरी कर लेते थे। पुलिस ने इनके पास से तीन स्विफ्ट कारें बरामद की हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्स-टूल डिवाइस पैड के माध्यम से स्विफ्ट कारों के सिस्टम को हैक कर कारों को चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन स्विफ्ट कारें बरामद की हैं।

विज्ञापन


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया है कि 29 मई की रात अल्फा-2 में एक साथ दो कारों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। वहीं, एक अन्य कार को चोरी करने का प्रयास किया था। बीटा-2 पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए ग्रेटर नोएडा से मध्यप्रदेश के ग्वालियर तक लगभग 500 सीसीटीवी खंगाल डाले। इसके अलावा सर्विलांस और अन्य जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पुलिस पहुंची।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 14 जून को बिलासपुर रोड दनकौर से सभी अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त चोरी की कार समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी की गई कार की डिलीवरी देने जा रहे थे। 
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में दीपक कुमार निवासी गढ़ी आजमपुर दनकौर, रोहित कुमार निवासी गढ़ी आजमपुर थाना दनकौर, गब्बर निवासी डेरीन खुवन दनकौर, भानू प्रताप सिंह निवासी रोशन विहार कॉलोनी मथुरा और इरफान निवासी रानीपुरा तेहरा दौलत गंज इंदौर मध्य प्रदेश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें