दनकौर कस्बा निवासी छह वर्ष का एक बच्चा 25 अक्तूबर को खेलते वक्त ईंट लगने से घायल हो गया था। मासूम की इलाज के दौरान शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। कस्बे के गढ़ी मोहल्ला निवासी गजराज का 6 वर्ष का पोता वंश 25 अक्तूबर को घर के नजदीक ही दीवार के पास खेल रहा था।
अचानक उसके सिर पर एक ईंट गिर गई। इस घटना में बच्चा घायल हो गया था। जिसको परिजनों ने दनकौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से डॉक्टरों ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां बच्चे की मौत के मौत हो गई। बच्चे की मौत के चलते उसके घर पर मातम पसरा हुआ है।