फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: अल्फा 2 में अग्रवाल स्वीट्स में शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर फटा, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Tue, 26 Oct 2021 11:02 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सत्यम कॉम्प्लेक्स में स्थित अग्रवाल स्वीट्स में मंगलवार तड़के लगभग चार बजे शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई और वहां रखा सिलेंडर फट गया। घटना में किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
अल्फा-2 में सत्यम कॉम्प्लेक्स स्थित मिठाई की दुकान में आग लगने के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सत्यम कॉम्प्लेक्स में स्थित अग्रवाल स्वीट्स में मंगलवार तड़के लगभग चार बजे शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई और वहां रखा सिलेंडर फट गया। इसके बाद दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया घटना में किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


दमकल विभाग ने बताया कि अल्फा-2 स्थित सत्यम कॉम्प्लेक्स में अग्रवाल स्वीट्स नामक मिठाई की दुकान में तड़के लगभग चार बजे पहले दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। इससे दुकान में सारा सामान खराब हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने समय से पहुंचकर आग पर क़ाबू पा लिया।

दुकान के मालिक पुनीत अग्रवाल के बताया की दुकान में रखा लाखों रुपये का माल खराब हो गया। हादसा रात में होने के कारण सिर्फ सामान खराब हुआ और कोई हताहत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें