फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओवरलोड से बार-बार बंद हो रहा जनरेटर, लिफ्ट-पानी बंद होने से लोग बेहाल

विज्ञापन
मनोज गुप्ता
विज्ञापन
- हाईराइज सोसाटियों का हाल, निवासी परेशान, निवासी बोले डीजे शुल्क देने के बाद भी नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी के बीच ग्रेनो वेस्ट की हाईराइज सोसाइटियों में बिजली संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजली कटौती की समस्या झेल रहे लोग अब जनरेटरों के बार-बार बंद हो जाने से परेशान हैं। जनरेटर बंद होते ही लिफ्ट रुकने से निवासियों का घर में आनाजाना तक मुश्किल हो गया है। इसका असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ा है।
एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि बिजली जाते ही लिफ्ट बंद हो जाती हैं। उमस और भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई परिवार घंटों अंधेरे और गर्म फ्लैटों में रहने को मजबूर हैं। निवासियों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर उन्होंने बेहतर सुविधाओं और सुरक्षित जीवन की उम्मीद में फ्लैट खरीदे थे, लेकिन अब बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जनरेटर पूरी तरह ओवरलोड हो चुके है जिसके कारण वह लगातार फेल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने और सोसाइटी में जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी में भी लगातार बिजली ट्रिपिंग और वोल्टेज कम और ज्यादा होने की वजह से निवासी परेशान हैं। निवासी सूरज शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से सोसाइटी में बार-बार बिजली जा रही है। वोल्टेज लगातार अस्थिर बना हुआ है। इससे कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे है। निवासी पंकज सिंह ने कहा कि शिकायत करने पर सोसाइटी के प्रबंधन की ओर से बताया गया कि समस्या एनपीसीएल की सप्लाई की वजह से हो रही है और डीजे बैकअप पूरा लोड नहीं ले पा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 रुपये प्रति यूनिट डीजे चार्ज देने के बावजूद लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या को जनसुनवाई पोर्टल और सोशल मीडिया पर भी उठाया गया है।

कोट
जनरेटर ज्यादा लोड नहीं संभाल पा रहे। बच्चों और बुजुर्गों का घर में रहना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। - अशोक कुमार कौशिक, एओए अध्यक्ष , एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी

मेंटेनेंस के नाम पर भारी रकम ली जा रही है। जरूरत के समय बिजली और पानी मिल रहा है। प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। - आरबी पाल, एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी

लाइट जाते हीं लिफ्ट बंद हो जाती है। जनरेटर भी सही तरीके से काम नहीं करता है। टावर में ऊपर रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। - मनोज गुप्ता, एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी
विज्ञापन


लोगों ने अपनी जिंदगी की कमाई लगाकर घर खरीदे थे। अब यहां रहना मुश्किल हो गया है। बिल्डर और प्रबंधन दोनों जिम्मेदारी से बच रहे हैं।- नवीन शर्मा, एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी

मनोज गुप्ता

मनोज गुप्ता

मनोज गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें