गे युवकों को ऐप से जोड़कर करते थे लूटपाट
एडीसीपी ने बताया कि अब बदमाशों ने लूट का नया तरीका इजाद किया था। दोनों ने चीन के ब्लूड एप के माध्यम से लोगों से दोस्ती करके उनको लूटने का काम शुरू किया था। इस एप पर गे सदस्यों को जोड़ा जाता था और मिलने के बहाने से बुलाकर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता था।
इसी तरह रविवार को खोड़ा के पास इसी तरह की लूट को अंजाम दिया था। उसका मामला भी सेक्टर-58 कोतवाली में दर्ज किया गया था। ब्लूड एप से दिल्ली एनसीआर के लोगों को इससे कनेक्ट किया जा रहा था। इससे उनकी लूटपाट की घटनाएं आसानी से हो जा रही थी। इसके अलावा मोबाइल और चेनस्नेचिंग की घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता था।
अपराध की दुनिया में ऐसे उतरा दीपू
पुलिस ने बताया कि आशु जाट ने गौरव चंदेल की लूट के विरोध में हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आशु जाट डासना स्थित आरोपियों के घर पर पहुंचा था। रात में वहां रुका और फिर गाड़ी को गाजियाबाद में खड़ी करके वापस उनके पास जाकर रुका था। पुलिस को जब पता चला तो दीपू और उसके माता-पिता समेत पूरे परिवार को जेल भेज दिया था। उसी समय उसने ठान लिया था कि अब आशु की तरह ही अपराध की दुनिया में उतर जाएगा। जमानत होने के बाद से दीपू लूट की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।