फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर: जिलाधिकारी सुहास एलवाई को मिलेगा लक्ष्मण अवार्ड

Tue, 24 Jan 2023 01:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

जिलाधिकारी सुहास एलवाई को लक्ष्मण अवार्ड वर्ष 2021-22 दिव्यांगजन वर्ग में दिया जाएगा। सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में रजत जीता था।
विज्ञापन
सुहास एलवाई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी व पैरालंपिक खिलाड़ी सुहास एलवाई को लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को प्रदेश सरकार ने इसकी घोषणा की। यूपी दिवस के कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुहास एलवाई को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा दादरी के कठहेरा गांव निवासी वुशु खिलाड़ी मनीषा भाटी को रानी लक्ष्मीबाई खेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सुहास एलवाई को लक्ष्मण अवार्ड वर्ष 2021-22 दिव्यांगजन वर्ग में दिया जाएगा। सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में रजत जीता था। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। जिलाधिकारी लखनऊ रवाना हो गए हैं। प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को राज्य के सर्वोच्च सम्मान लक्ष्मण अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें