फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंडन नदी से निकाला कूड़ा, माह में एक दिन चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

हिंडन नदी से निकाला कूड़ा, माह में एक दिन चलेगा अभियान

-डीएम ने एनजीओ के साथ मिलकर की पहल, लोगों से जुड़ने की अपील की गई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने रविवार को हिंडन नदी को साफ करने का अभियान शुरू किया। जिलाधिकारी के साथ-साथ अन्य अफसरों ने एनजीओ के सदस्यों के साथ मिलकर हिंडन से कूड़ा निकाला। वहीं, अब हर माह के तीसरे रविवार को हिंडन नदी को साफ करने का अभियान चलेगा। इस संबंध में डीएम ने संबंधित विभाग को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
रविवार सुबह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम सेक्टर-144 के पास हिंडन के डूब क्षेत्र में पहुंची। वाॅलंटियर्स-137 और एसएस फाउंडेशन के सदस्य भी मौजूद थे। सुबह करीब एक घंटे तक नदी से कूड़ा निकालने और गंदगी हटाने का काम किया गया। जिलाधिकारी ने भी फावड़े की मदद से कूड़ा निकलकर सभी को नदी की साफ सफाई करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि नदी को साफ रखने का सभी का दायित्व हैं। ऐसे में इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जुड़ना चाहिए। अब हर माह के तीसरे रविवार को हिंडन नदी को साफ करने का अभियान चलाया जाएगा। वहीं, वन विभाग के अफसरों को पौधरोपण करने के निर्देश दिए हैं। उसमें भी आम लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी। डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, वन विभाग, नोएडा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन को बचाने के लिए रोकना होगा अवैध निर्माण
जिला प्रशासन ने हिंडन नदी को साफ करने की पहल भले की शुरू कर दी हो लेकिन हिंडन में अवैध निर्माण को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिस क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने अभियान शुरू किया। वहीं पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। भूमाफिया प्राधिकरण के चेतावनी बोर्ड पर पेंट कर जनता को लूट रहे हैं। शिकायत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस तरफ भी ध्यान देने होगा। ताकि हिंडन को बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें