फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कॉल सेंटर के सरगना समेत दस पर गैंगस्टर एक्ट

विज्ञापन
इन पर लगा गैंगस्टर एक्ट।
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के सरगना ओवैस आलम समेत दस आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पिछले वर्ष कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-62 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया था। इस कॉल सेंटर से भारत सरकार को करीब पांच करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर की संस्तुति से भारत सरकार को भारी राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले फर्जी कॉल सेंटर के सरगना ओवैस आलम सहित पुष्पेंद्र, पवन कुमार, दिनेश चंद्र, अमूल्यनाथ यादव, संजय उर्फ भूपेंद्र कुमार, विक्रम, शाहेनूर, अंकुश बाहरी और वाजिद अली पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। आरोपी आर्थिक लाभ के लिए अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल कॉल में परिवर्तित करते थे और अलग सर्वर व गेटवे का इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय कॉल को भारत में लैंड कराते थे। इससे भारत सरकार को भारी राजस्व की क्षति हो रही थी और विदेशी कॉल की जानकारी प्राप्त नहीं हो रही थी। इन कॉल का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया जा सकता था। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा था। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी से लेकर भारतीय तार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
नाइजीरियाई गिरोह को किराए पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार
नोएडा। फर्जीवाड़े के लिए नाइजीरियाई गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में साइबर अपराध शाखा थाना पुलिस ने बल्लभगढ़, फरीदाबाद निवासी धीरज राठौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन पर गिरोह को अपने बैंक खाते का नंबर देता था। दो महीने पहले गिरोह ने एक महिला से 28 लाख रुपये ठगे थे। यह रकम तीन भारतीय लोगों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इसमें से धीरज के खाते में 5 लाख रुपये आए थे। पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है। सेक्टर-36 स्थित साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि रुपये ट्रांसफर करने एवज में आरोपी ने 15 फीसदी कमीशन लिया था। अप्रैल सेक्टर-122 निवासी महिला से नाइजीरियाई गिरोह के बदमाश ने विदेश में डॉक्टर होने का झांसा देकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। बदमाश ने अलग-अलग के तरह के झांसे देकर महिला से 28 लाख रुपये ठग थे। साइबर अपराध थाना पुलिस ने 27 मई को दिल्ली से आरोपी नाइजीरियाई जालसाज को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में धीरज ने बताया कि वह नाइजीरियाई गिरोह से ऑनलाइन संपर्क में आया था। बदमाशों ने उसे कमीशन पर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने के लिए कहा। कमीशन के लालच में उसने अपना खाता नंबर बदमाशों को दे दिया। साइबर क्राइम पुलिस अब अन्य ऐसे खाताधारकों के बारे में पता लगा रही है जो कमीशन के लालच में गिरोह को अकाउंट किराए पर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें