फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 करोड़ की जमीन पर बने तीन क्लब हाउस और दो फॉर्म हाउस ध्वस्त

विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-135 में ध्वस्त किए अवैध फार्म हाउस। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-135 स्थित यमुना के डूब क्षेत्र में बिल्डरों की ओर से 1.05 लाख वर्गमीटर जमीन पर बनाए गए तीन बड़े क्लब हाउस और दो फार्म हाउस को प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। 52 करोड़ की जमीन को प्राधिकरण ने कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी नेे अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत स्थित यमुना व हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों व फार्म हाउस के निर्माण को गंभीरता से लेते हुए ध्वस्त करने और भूमाफिया पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे नगली नगला में अवैध तरीके से बने तीन बड़े क्लब हाउस और दो फार्म हाउस निर्माण के खिलाफ वर्क सर्किल-9, भूलेख विभाग, सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम व बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्राधिकरण के करीब 140 छोटे-बड़े कर्मचारी, 5 जेसीबी मशीनें और तीन डंपर का इस्तेमाल किया गया।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण का मामला काफी गंभीर है। इस पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता थी। सीईओ ने जन सामान्य को आगाह किया है कि वे नदियों के डूब क्षेत्र व नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों व फार्म हाउसों के कारोबार में संलिप्त भूमाफिया के चंगुल में न फंसें। ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

लगातार चौथी बार गरजा बुलडोजर
यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउस के खिलाफ लगातार चौथी बार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। हालांकि, एक दिन पहले यह बताया गया था कि कोर्ट से ध्वस्तीकरण पर स्टे हो गया है, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जो लोग हाईकोर्ट गए हैं। केवल उनके फार्म हाउस को छोड़कर बाकी पर कार्रवाई की गई है। अभी ऑर्डर की कॉपी नहीं मिली है। लिहाजा, यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें