फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की चार करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में प्लॉट के रास्ते के विवाद में चचेरे भाई सलेक उर्फ सुरेश व अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पंचायत में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बाद में चाचा प्रेम सिंह की भी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अब पुलिस आयुक्त न्यायालय ने मुख्य आरोपी देवेंद्र चंदेला समेत आठ आरोपियों की चार करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 8 फरवरी 2021 को गिरधरपुर गांव में रास्ता निकालने पर विवाद हुआ था। इसके समझौते के लिए गांव में पंचायत चल रही थी। इस बीच हथियार लेकर पहुंचे आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थीं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में देवेंद्र सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद पीड़ित परिवार मुख्य गवाह प्रेम सिंह के लिए सुरक्षा की मांग कर रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली, लेकिन बाद में हटा ली गई।
सुरक्षा हटाने के बाद 16 दिसंबर 2021 को बाइक सवार बदमाशों ने प्रेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रेम के बेटे धर्मेंद्र ने देवेंद्र चंदेला, रविंद्र, अमित सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने देवेंद्र चंदेला, रविंद्र चंदेला, जितेंद्र चंदेला, सतेंद्र चंदेला, धर्मेंद्र चंदेला, भोपाल, महिपाल उर्फ अल्लू, अमरजीत की संपत्ति को जब्त के आदेश दिए हैं। साथ ही, आरोपियों की छपरौला, दुराई, गिरधरपुर में कई प्लाट-खेत व फॉरच्यूनर समेत चार वाहन भी कुर्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें