फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घ्ार में घुसे चोर की पीटकर हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में एक घर में चोरी करने घुसे कन्नौज से जिलाबदर बदमाश की पीटकर हत्या करने के मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात बदमाश की मां ने केस दर्ज करवाया था। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के चोटपुर कॉलोनी निवासी रामअवतार मौर्या के घर पंकज दुबे चोरी करने के लिए घुसा था। इस बीच वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए और शोर मचा दिया था। आरोप है कि रामअवतार व आसपास के लोगों ने बुरी तरह पीटकर पंकज की हत्या कर दी। पंकज की मां माधुरी देवी ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामअवतार, दो बेटे संजीव व साजन और कॉलोनी निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें