फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमसीडी में आप-कांग्रेस गठबंधन की औपचारिक घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लवली ने पार्टी पार्षदों से विचार-विमर्श के बाद लिया निर्णय
विज्ञापन

विपक्ष में रहकर मूकदर्शक बने रहने के बजाय सत्ता पक्ष के साथ जाने का फैसला


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस के पार्षद आप को समर्थन देंगे। शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन हेड अनिल भारद्वाज ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने पार्टी के सभी पार्षदों से विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली का 90 फीसदी क्षेत्र निगम के अंतर्गत आता है, इसलिए विपक्ष में रहकर मूकदर्शक बने रहने की जगह कांग्रेस ने सत्ता पक्ष के साथ जाने का निर्णय लिया है। मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 26 अप्रैल को होंगे। कांग्रेस पार्षद मेयर पद के उम्मीदवार महेश खींची और डिप्टी मेयर उम्मीदवार रविन्द्र भारद्वाज का सदन में समर्थन करेंगे। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर निगम प्रभारी जितेन्द्र कुमार कोचर व निगम में कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश मौजूद रहीं। इस अवसर पर कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन अनुज आत्रेय और पूर्व निगम पार्षद शोएब दानिश भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें