फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार नए केस से दोगुना ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से चिंतित लोगों के लिए अच्छी खबर है। मंगलवार को जिले में नए मामलों के मुकाबले पहली बार दोगुना से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या रही। 1262 नए मामले सामने आए, जबकि 3150 लोग ठीक हो गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 10428 दर्ज की गई।
विज्ञापन

अब तक 18,46,462 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 83585 संक्रमित मिले हैं, जबकि 72613 लोग ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 469 है। ज्यादातर मामलों में मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि करीब 200 लोग ही अस्पतालों में भर्ती हैं, ज्यादातर मरीजों का इलाज घर में ही चल रहा है। हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर में ही इलाज की सलाह दी जाती है। कुछ ही मामलों में मरीजों को भर्ती होने की जरूरत पड़ती है।
जांच के लिए लंबी कतार
जिले में जांच के उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। 17 दिनों में 83,677 कोविड जांच हुई हैं जबकि इस दौरान 19,639 नए केस सामने आए हैं यानी 23 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं, जिले में 150 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी अब तक कोविड की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें