फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Organ Donation: नोएडा के राकेश के अंगों से पांच लोगों को मिला जीवन, ब्रेन डेड होने पर परिजनों ने किया था अंगदान का फैसला

Thu, 02 Jun 2022 04:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

सड़क हादसे में घायल राकेश के ब्रेन डेड होने पर परिजनों ने अंगदान का फैसला किया था। नोएडा के राकेश के अंगों से तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच लोगों को नया जीवन मिला।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा निवासी राकेश के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया। इसके बाद बुधवार को राजधानी के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच लोगों को नया जीवन मिला। इसमें एक सेना का जवान भी शामिल है, जो लिवर खराब होने के चलते आरआर अस्पताल में उपचाराधीन था।

विज्ञापन


एम्स के ट्रामा सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 23 मई को सड़क हादसे में घायल नोएडा निवासी राकेश प्रसाद को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। यहां ब्रेन डेड घोषित होने के बाद परिजनों से अंगदान की अपील की गई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद बुधवार को एम्स की टीम ने यह प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान एम्स में भर्ती तीन मरीजों को हार्ट, कॉर्निया और किडनी प्रत्यारोपित की। दूसरी किडनी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक मरीज को प्रत्यारोपित की।

इनके अलावा एम्स से आरआर अस्पताल तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिसके जरिये लिवर लेकर पहुंची टीम ने 38 वर्षीय सेना के जवान का प्रत्यारोपण पूरा किया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर उन्हें अंगदान को लेकर सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई।  एम्स से आरआर अस्पताल के बीच विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। करीब आठ किलोमीटर की इस दूरी को सात मिनट में पूरा किया गया। सुबह नौ बजकर 24 मिनट पर एम्स से रवाना हुई टीम नौ बजकर 31 मिनट पर आरआर अस्पताल पहुंच  गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें