फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया मिशन के तहत 31 यूपी बटालियन की छात्रा इकाई ने 'फिट इंडिया साइक्लोथॉन' का किया आयोजन

Tue, 02 Feb 2021 08:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
फिट इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नोएडा में प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा के संरक्षण में 31 यूपी बटालियन की छात्रा इकाई ने फिट इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा के दिशा-निर्देशन में 29 जनवरी को आयोजित हुई। 
विज्ञापन


यह आयोजन फिट इंडिया मिशन के तहत किया गया। डॉ. सीमा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। इसमें लगभग 40 छात्रा कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। देशभर के प्रत्येक जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

कोई भी नागरिक फिट इंडिया की वेबसाइट पर पंजीकरण करके रोजाना साइकलिंग आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ट्विटर पर @FitIndiaOff और @FitIndiaCyclothon को टैग कर सकते हैं। #NewIndiaFitIndia हैशटैग का उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. रविकांत, डॉ. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें