फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला मतदाता करेगा मॉडल बूथ का शुभारंभ, वेलकम कार्ड मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने पहली बार 243 मतदान बूथों को मॉडल बूथ बनाया है। यहां मतदाताओं को बैठने, पानी, समाचार पत्र आदि जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, सबसे पहले मतदान करने पहुंचे व्यक्ति से ही मॉडल बूथ का शुभारंभ कराया जाएगा। ऐसे मतदाताओं को वेलकम कार्ड भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि तीनों विधानसभा सीटों में कुल 50 मतदान केंद्रों के 243 बूथों को मॉडल बूथ बनाया गया है। साफ सफाई के साथ-साथ इन बूथों को फूल और गुब्बारों से सजाया जाएगा। बूथों पर बैठकर इंतजार करने की व्यवस्था होगी। धीमी आवाज में संगीत बजता रहेगा। कई स्कूलों की तरफ से बूथ पर नाश्ते की भी व्यवस्था की जाएगी। सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। बूथ पर हेल्प डेस्क और लाइन लगाने की व्यवस्था होगी।
मॉडल बूथ के प्रभारी व नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि मॉडल बूथ पर उद्घाटन पहले मतदाता से कराया जाएगा। इस संबंध में सभी टीमों को निर्देश दिए गए हैं। मतदाता को वेलकम गार्ड व फूलों का गुलदस्ता दिया जाएगा। इन बूथों पर 18 वर्ष और 80 वर्ष के अधिक उम्र के मतदाताओं को भी वेलकम कार्ड देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। हर बूथ पर मतदाताओं को पर्व की तरह अनुभव होगा।
विज्ञापन

25 पिंक व 7 दिव्यांग बूथ भी
प्रशासन के 243 बूथों में 25 पिंक बूथ भी होंगे। यहां पर पोलिंग पार्टी की सभी चार सदस्य महिला कर्मचारी होंगी। इन बूथ के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश देने का मकसद है। वहीं, सात दिव्यांग स्पेशल बूथ भी बनाए गए हैं। इन पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें