ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में खुले मैदान में बनी झुग्गी झोपड़ी में सर्दी से बचने के लिए जलाई गई आग से झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में खुले मैदान में बनी झुग्गी झोपड़ी में सर्दी से बचने के लिए जलाई गई आग से झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तीन झोपड़ी आग में जल गई बाकी सभी झोपड़ी सुरक्षित बचा ली गई। लगभग 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस यूनिट और थाना कासना पुलिस द्वारा आग को पूर्णरूप से बुझाया गया। आग में मुंशर अली (उम्र-20 वर्ष) नामक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा गया। जिसे पुलिस की मदद से नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।