फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अप्रैल फेयर में पहुंचे देसी और विदेशी खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अप्रैल फेयर में पहुंचे देसी और विदेशी खरीदार
- एक्सपो मार्ट में तीन दिवसीय प्रदर्शनी में ई-काॅमर्स कंपनियाें ने लगाए स्टाल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में शनिवार से तीन दिवसीय अप्रैल फेयर की शुरुआत हुई। अप्रैल फेयर में देश विदेश के ई कॉमर्स कंपनियों के स्टॉल लगाए गए। इन्हें देखने के लिए देसी विदेशी खरीदार पहुंचे। इसके अलावा अरब, म्यांमार, सूरीनाम और अन्य राष्ट्रों के राजदूत व अन्य मेहमान भी पहुंचे।
विज्ञापन

अप्रैल फेयर में खूबसूरती से सजाए गए स्टॉल्स ने खरीदारों के समूह को आकर्षित किया। ई-कॉमर्स क्रॉस-बॉर्डर कॉन्क्लेव में लोगों ने गहरी रुचि दिखाई। मेले में लगभग 11 सौ लोग पहुंचे। इनमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खरीदार, खरीद एजेंट, खुदरा विक्रेता और कॉर्पोरेट प्रतिनिधि शामिल हैं। भारत सरकार में विदेश व्यापार के उप महानिदेशक मोहम्मद मोइन अफाक ने ई-कॉमर्स के लाभों पर प्रकाश डाला। जिसमें बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच और प्रत्यक्ष रूप से उपभोक्ताओं तक पहुंचने और बिक्री के द्वारा बेहतर लाभ अर्जित करने समेत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक पहुंच न केवल ब्रांड की पहुंच बढ़ाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों और नवीनतम रुझानों के बारे में जागरूकता बढ़ाती है। उन्होंने ई-कॉमर्स गतिविधियों को समर्थन और सुविधा प्रदान करने के लिए नामित ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब (ईसीईएच) के निर्माण का प्रस्ताव रखा। दिलीप बैद ने मल्टी-मॉडल ई-कॉमर्स रणनीतियों पर चर्चा करते हुए वेयरहाउसिंग समाधानों को एकीकृत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने ई-कॉमर्स उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों को समझाते हुए व्यापक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उद्यमियों और स्टार्टअप को इन नए वाणिज्य प्लेटफार्मों को अपनाने की बात कही। इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड के निदेशक मुकेश गुप्ता ने कहा कि ई-कॉमर्स कॉन्क्लेव सरकार, आपूर्तिकर्ताओं, खरीदारों, लॉजिस्टिक्स और वित्तीय क्षेत्रों के बीच एक महत्वपूर्ण पुल के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें