ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र की औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित एक टिंबर स्टोर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। शार्ट सर्किट से आगजनी की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि साइट-4 में अभिषेक मित्तल का मित्तल टिंबर स्टोर है। सुबह लगभग 10 बजे कर्मचारियों ने स्टोर खोलकर रोजाना की तरह पूजा की। करीब 10:30 बजे अचानक दफ्तर में आग लग गई। सीलिंग से आग चारों तरफ फैल गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी, लेकिन लाखों रुपये का सामान जल गया।