फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे दो और लेन में फास्टैग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर दो और लेन में फास्टैग सुविधा बढ़ा दी गई है। वहीं कोहरे के कारण तेज रफ्तार वाहनों के हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर सभी वाहनों की अधिकतम रफ्तार सीमा घटा दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर अब हल्के वाहन अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे और भारी वाहन 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर करने वाले वाहन चालकों को जेवर टोल पर जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए टोल प्रबंधन लगातार यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर, मथुरा व आगरा टोल प्लाजा के दोनो तरफ फास्टैग लेनों की संख्या बढ़ा रहा है। मंगलवार को दो लेनों में फास्टैग सुविधा बढ़ाने के बाद टोल प्रबंधन ने शुक्रवार देर शाम दो और लेन को फास्टैग से लैस कर दिया है। इससे पहले दो लेन में ही फास्टैग सुविधा उपलब्ध थी।
यमुना प्राधिकरण ने बताया कि 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा एवं समय की बचत के लिए टोल प्लाजा पर दो और लेन में फास्टैग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अब दोनों तरफ 6-6 लेनों में फास्टैग सुविधा मिलेगी। सप्ताह के अंत तक दो और लेन में फास्टैग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हादसों को रोकने के लिए घटाई रफ्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इसी तरह भारी वाहनों की रफ्तार सीमा 80 किमी प्रति घंटे से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई है।
कोट
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर, मथुरा और आगरा तीनों टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाने का काम चल रहा है। शुक्रवार से तीनों टोल प्लाजा पर दोनों तरफ 6-6 लेनों में फास्टैग शुरू कर दिया गया है। बाकि बचे दो लेनों में इसी सप्ताह के अंत तक काम पूरा कर फास्टैग शुरू किया जाएगा। - जेके शर्मा, टोल मैनेजर, जेवर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें