फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए किसानों में मची मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए किसानों में बृहस्पतिवार को भी मारामारी जारी रही। सुबह से ही तावडू नई अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर के बाहर किसानों की लंबी लाइन लग गई थी। मात्र 222 डीएपी खाद के कट्टे किसानों को वितरित किए गए। बड़ी संख्या में किसान बगैर खाद्य लिए बैरंग लौट गए। जिन्होंने खाद की कमी पर प्रशासन और सरकार के प्रति रोष जताया। वहीं कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि दूसरी खेप में तावडू लगभग 2500 डीएपी खाद के कट्टे वितरित किए गए हैं। बृहस्पतिवार को स्टॉक के 222 कट्टों को शांतिपूर्ण तरीके से किसानों वितरित कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वासन दिलाया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्दी उनकी कमी को भी पूरा कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पूरे जिले में ही डीएपी खाद की कमी के चलते किसान परेशान है। और सरसों की बिजाई को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

पैक्स के 1600 कट्टों का वितरण
फिरोजपुर झिरका। किसानों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। किसानों को कॉमेडा स्थित पैक्स के सरकारी कार्यालय पर एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों के देखरेख में सोलह सौ कट्टे खाद का वितरण किया गया। सहकारी समितियों द्वारा खाद का वितरण होने से किसान खुश नजर आए। खाद लेने के लिए उमड़े किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का सहारा लिया गया। सहकारी समिति (पैक्स) के प्रबंधक मोहम्मद इसराइल ने बताया कि फिरोजपुर झिरका और कामेडा स्थित पैक्स के कार्यालयों पर कुल 1600 कट्टों का वितरण किया गया है। किसानों से अपील है कि वे संयम बनाए रखें, आने वाले दिनों में खाद की किल्लत को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। आगामी दिनों में खाद की और रैक आने वाली है जो किसान रह गए हैं उन्हें भी खाद दे दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें