फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों की महापंचायत से पुलिस के फूले हाथ-पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के नई दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देने के थे आदेश
विज्ञापन

दोपहर बाद किसानों को गुरुद्वारों में आने की इजाजत मिली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। किसानों की महापंचायत के दौरान सुरक्षा एजेंसियों व दिल्ली पुलिस के हाथ-पैर फूले रहे। उन्हें डर सता रहा था कहीं किसान नई दिल्ली आकर हंगामा कर धरने पर न बैठ जाएं। उच्च अधिकारियों की ओर से सख्त आदेश दिए गए थे किसान किसी भी सूरत में नई दिल्ली में प्रवेश न करें।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, किसानों के नई दिल्ली में हंगामा व प्रदर्शन करने की आशंका थी। ऐसे में नई दिल्ली पुलिस ने लुटियन की दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर पिकेट लगाकर सुबह से चेकिंग की जा रही थी। किसान नई दिल्ली इलाके में प्रवेश नहीं कर पाए, लेकिन महापंचायत के बाद कुछ किसानों ने गुरुद्वारा बांग्ला साहिब और रकाबगंज जाने की इच्छा जताई थी। किसानों ने गुरुद्वारों में मत्था टेका। किसानों के रहने व खाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें