पलवल। अनाज मंडी में कपास की आवक शुरू हो गई है। इस बार भी कपास की फसल सरकार द्वारा तय निर्धारित कीमत से अधिक में बिक रही है। पलवल अनाज मंडी में ही अब तक कपास की 500 क्विंटल फसल की खरीद हो चुकी है। मार्केट कमेटी के सचिव नरवीर सिंह ने बताया कि मंडी में कपास की नरमा फसल आ रही है। यह फसल नीलामी में बिकती है। जो इस बार 6650 रुपये में बिकी है। जबकि सरकार द्वारा इसका समर्थन मूल्य इस बार 5726 रुपये रखा हुआ है। किसान भी समर्थन मूल्य से करीब 100 रुपये अधिक मिलने पर बेहद खुश हैं।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि कपास की फसल का कच्चा टिंडा नहीं तोड़े, बल्कि टिंडा को पकने के बाद ही तोड़ें। ताकि उसमें से अधिक मात्रा में कपास निकले। कपास में नमी नहीं होनी चाहिए। यदि कपास सूखी होगी और उसकी क्वालिटी अच्छी होगी तो मंडी में किसानों को कपास का अधिक रेट मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों के लिए पीने के स्वच्छ पानी, बिजली व साफ सफाई की उचित व्यवस्था की गई है।
किसान कल्याण सिंह ने बताया कि एक एकड़ में कपास की फसल की खेती की गई। कपास की अच्छी पैदावार हुई है। मंडी में कपास की फसल का रेट उन्हें 6500 रुपये मिला है। कपास की फसल खरीद में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
किसान तुलसी राम ने बताया कि दो एकड़ में कपास की खेती की गई है। कपास की अच्छी पैदावार हुई है। पहली बार कपास की फसल मंडी में लेकर आए हैं। मंडी में कपास की फसल का अच्छा भाव चल रहा है। उधर सचिव नरवीर सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल का पोर्टल पर भी पंजीकरण अवश्य कराएं।
फोटो 23पीएएलपी-1 में है।
कैप्शन: पलवल अनाज मंडी में कपास की फसल